Samastipur

समस्तीपुर में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, परिजन पीट-पीटकर ह’त्या का लगा रहे आरोप, पुलिस बता रही सड़क दुर्घटना 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ रामभद्रपुर पथ पर मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान मथुरापुर ओपी क्षेत्र के नागरबस्ती वार्ड संख्या-7 निवासी मो. सलीम का 45 वर्षीय पुत्र मो अंजार के रूप मे हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची वारिसनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। संभावना जताई जा रही है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है, हालांकि पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि नगर बस्ती निवासी अंजार रात करीब 8:00 बजे घर से यह कहकर निकला था कि कुछ देर में वापस लौटते हैं। लेकिन वह रात भर घर नहीं लौटा। सुबह लोगों को सूचना मिली कि रहुआ रामभद्रपुर पथ पर शहर में अंजार का शव पड़ा हुआ है परिवार के लोग पहुंचे तो उसकी पहचान की गई।

परिवार के लोगों का कहना है कि अंजार की हत्या साजिश के तहत की गई है। उसके शरीर पर कई जगह पर जख्म है। परिवार के लोगों का शक है कि इसकी हत्या पीट-पीटकर की गई है और शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया है, ताकि यह सड़क हादसा लगे।

उधर सुबह सड़क की ओर से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े शव को देखकर शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गए अंजार के जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान कर परिवार के लोगों को सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी परिवार के लोगों ने कोई आवेदन नहीं दिया है ।मामला सड़क हादसा का भी हो सकता है। वैसे पुलिस अभी मामले पर जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago