Samastipur

समस्तीपुर: पत्नी अपने पति को छोड़ किसी और के साथ चली गई तो वियोग में पति ने खाया जहर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में पत्नी के वियोग में एक युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। युवक की पहचान मस्तलिपुर गांव के स्वर्गीय अखिलेश पासवान के पुत्र गोविंद कुमार के रूप में हुई है।

बताया गया है कि युवक की शादी 4 दिसंबर 2020 को मोहनपुर गांव के एक युवती के साथ हुई थी, कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच संबंध खराब हो गया। जिसके बाद गोविंद की पत्नी खुशबू कुमारी उसे छोड़कर मायके चली गई।

उधर गोविंद अपनी पत्नी के वियोग में दिन-रात आंसू बहाने लगा। इस दौरान गोविंद ने कई बार प्रयास किया कि वह अपनी पत्नी को वापस ले आए लेकिन वह आने को तैयार नहीं हुई। इस बीच गोविंद को सूचना मिली कि उसकी पत्नी किसी और के साथ चली गई है। जिसके बाद बुधवार को उसने जहर खा लिया। परिजनों की तत्परता से गोविंद को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा गया है। उधर सदर अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी है नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

23 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

23 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago