Bihar

बीपीएससी 67वीं पीटी पास करने वालों के लिए खुशखबरी, 50 हजार रुपये छात्रवृति के लिए 25 दिसंबर तक करें आवेदन

बिहार सरकार ने सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस योजना के तहत बीपीएससी 67वीं पीटी पास करने वाली सामान्य और पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अभ्यर्थी इसके लिए wdc.bih.nic.in/Careers.aspx पर जाकर 25 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकती हैं। केवल बिहार की रहने वाली सामान्य व पिछड़ा वर्ग की महिला अभ्यर्थी ही इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।

जानें योग्यता

– बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
– बिहार सरकार में एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग श्रेणी में नहीं आनी चाहिए।
– 67वीं पीटी पास हो।
– किसी भी अभ्यर्थी को सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना का लाभ एक ही बार दिया जाएगा।
– पहले से किसी सरकारी वित्त संपोषित संस्थान की सेवा में कार्यरत अभ्यर्थी को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

अभ्यर्थी द्वारा अनिवार्य रूप से फोटो, हस्ताक्षर, एडमिट कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी, पिछड़ा वर्ग की कैटेगरी की अभ्यर्थी की जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, स्वयं के नाम से एक्टिव बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। अभ्यर्थियों का ईमेल आईडी एक्टिव होना चाहिए। सूचनाएं ईमेल आईडी पर ही भेजी जाएंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : छठ मनाने मायके पहुंची महिला को लगी गोली, आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में छठ घाट से लौट रहे दो दोस्तों की बिजली के पोल से टकराकर मौ’त; एक की 4 दिसंबर को होनी थी शादी, दूसरा जाने वाला था दुबई

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव के पास रविवार…

7 घंटे ago

पहले मैच में इतिहास रचने वाले कप्तान वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला दूसरा मौका? जानें क्यों नहीं खेल रहे दूसरा मैच

वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के अपने पहले मैच में बिहार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौ’त, आरोपी मां गिरफ्तार

समस्तीपुर : छठ महापर्व की तैयारियों के बीच समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र से…

23 घंटे ago

पूसा में 20 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, मिथिला की संस्कृति से होगा अतिथियों का स्वागत

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…

1 दिन ago

पत्नी की ह’*त्या के मामले में पति गिरफ्तार, बूढ़ी गंडक नदी में पत्थर से बंधा मिला था शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…

2 दिन ago