Samastipur

दलसिंहसराय में IPL क्रिकेट की तर्ज पर 25 नवंबर से शुरू होगा DPL, मेगा ऑक्शन में आठ टीम ने लिया हिस्सा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर 25 नवंबर से 11 दिसंबर तक दलसिंहसराय प्रीमियर लीग (DPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन छत्रधारी इंटर विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर रविवार की रात आईपीएल की तर्ज पर ही खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन होटल भाव्या के परिसर में आयोजित हुआ. इस मेगा ऑक्शन में प्रदेश की आठ टीमों ने भाग लिया।

इसमें इश्योंरेंस वर्ल्ड सुपर किंग्स, वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी, रॉयल्स राईडर, वन इंडिया क्रेकर्स, हेंगआउट वारियर्स, महिंद्रा नेक्सजेन, हाशमी ऐवेंजर्स, त्रिमूर्ति डेयरी स्ट्राइकर्स शामिल हैं. इस ऑक्शन में सभी टीम को अपने टीम के लिए कुल 16 खिलाड़ियों का चयन करना था। जिसके लिए उन्हें पॉइंट दिए गए थे। इन पॉइंट्स को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के चयन में खर्च करने थे।

इस ऑक्शन में बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर व दलसिंहसराय, मुजफ्फरपुर, वैशाली के क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिसमें सबसे अधिक बोली लगाते हुए बेट्समैन वैभव सूर्यवंशी को 13500 व ऑलराउंडर आलोक कुमार मनोज को 17000 पॉइंट में हाशमी एवेंजर्स, बॉलर रॉबिन झा को 15500 प्वाइंट में महिंद्रा नेक्सजेन, विकेटकीपर अंकुर कुमार को 13000 प्वाइंट में रॉयल्स राईडर ने खरीदा। ऑक्शन का संचालन विकास पंकज ने किया।

मौके पर लीग के अध्यक्ष अंकित कुमार मिश्रा, सचिव नितेश नंदन, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश चौधरी उर्फ़ बिहारी, मीडिया प्रभारी श्री राजपूत, सत्यवंत कुमार चौधरी, प्रियवन्त कुमार चौधरी, मो. नवाब, मो. शहाब, मो. अशफाक, उमेश कुमार राय, अमन भारद्वाज, शौर्यवंत चौधरी, अभिलाष गौतम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फाइनेंस कंपनी के कर्मी पर 96 हजार गबन का आरोप, ब्रांच मैनेजर ने मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज करायी 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक मुसापुर रानिचारी अस्थान मंदिर के पास स्थित…

8 घंटे ago

विशनपुर चौक स्थित स्कूल से लापता बच्चे को 12 घंटे के अंदर मुफस्सिल पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के ढोली के पास से किया बरामद 

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-09 से लापता हुए एक 12 वर्षीय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के हर प्रखंड में एक सरकारी मॉडल विद्यालय खोलने की कवायद तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की कवायद तेज है। हर…

8 घंटे ago

लखीसराय स्थित अपने ही अस्पताल के कमरे में मिला डॉ. अभिनव आनंद का शव, आत्मह’त्या की जताई गई आशंका; पुलिस पहुंची

लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक, बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा…

9 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तस्वीर : सांकेतिक (AI Generated) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ पर SP नाराज, चार घंटों से अधिक समय तक चली क्राइम मीटिंग में SP ने थानाध्यक्षों को दिए टास्क

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…

11 घंटे ago