Samastipur

दलसिंहसराय लीग में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर ‘हाशमी एवेंजर्स’ ने 173 रन से वन इंडिया क्रेकर्स को हराया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- स्थानीय छत्रधारी इंटर विद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे दलसिंहसराय प्रीमियर लीग टू का तीसरा मैच रविवार को हाशमी एवेंजर्स एवं वन इंडिया क्रेकर्स के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन कुणाल कुमार, चन्द्रमणि सिंह, विपुल कुमार चौधरी, मो. अशफाक ने संयुक्त रूप से दोनों टीम के खिलाडियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए किया।

वन इंडिया के कप्तान कनिष्क ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उत्तरी हाशमी ऐवेंजर्स के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित बीस ऑवर में दो विकेट के नुकसान पर 244 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसमें वैभव सूर्यवंशी ने 71 बॉल पर 124 व आलोक कुमार मंजय ने 49 बॉल पर 88 रन का योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी करते हुए वन इंडिया की ओर से कनिष्क वत्स व छोटू राज ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वन इंडिया क्रेकर्स की टीम एक के बाद एक अपना बहुमूल्य विकेट गंवाते हुए 12.3 ऑवर में 69 रन पर सिमटकर रह गई। इसमें सूयश राज ने 28 व कनिष्क वत्स ने 15 रन ही बना सके। वहीं अन्य खिलाड़ी आते गए और जाते गए।

गेंदबाजी करते हुए आलोक कुमार मंजय ने 4, राघव झा 2, मनीष व त्रिपुरारी ने 1-1 विकेट लिया। एम्पायर की भूमिका देवेश मोनी व उमेश कुमार राय और स्कोरर की भूमिका अमन व माधव ने निभाई। उद्घोषक के रूप में अभिलाष गौतम ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर आलोक कुमार मंजय, गेम चेंजर ऑफ द मैच एवं सुपर स्ट्राइकर वैभव सूर्यवंशी, बेस्ट फील्डर चिराग को डॉ. गोपाल कुमार साह ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

मीडिया प्रभारी श्री राजपूत ने बताया कि सोमवार का मुकाबला हेंगआउट वारियर्स व वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला जाएगा। मौके पर मो. नवाब, प्रियवंत चौधरी, अंकित कुमार, विकास पंकज, अमन भारद्वाज, पारस मणि, शशि कुमार, साकेत कुमार, अभिषेक कुमार सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

4 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

14 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

14 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago