Bihar

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लालू यादव पहुंचे सिंगापुर, एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को इलाज के लिए सिंगापुर चले गए। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर एयरपोर्ट पर अपने पिता को रिसीव करने पहुंची। एयरपोर्ट पर पिता को देखते ही रोहिणी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिए। इस दौरान लालू के साथ पत्नी राबड़ी देवी भी थी।

रोहिणी आचार्य ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लालू प्रसाद यादव को एयरपोर्ट पर रिसीव करती दिख रहीं। पिता को बेटी रोहिणी किडनी डोनेट कर रही हैं। वह पिता के फिर से सिंगापुर आने पर काफी खुश नजर आ रही।

वीडियो में रोहिणी ने कैप्शन भी लिखा है। रोहिणी लिखती हैं कि खुशी का हर लम्हा होता है पास पिता का साया जो होता है. साथ हर मुसीबत से लड़ना हमें है सिखाया गरीब,वंचित,शोषित समाज को जिन्होंने अधिकार है दिलाया. पिता को प्रणाम।

बता दें कि लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट होना है। बेटी रोहिणी आचार्य उनको अपनी किडनी डोनेट कर रही। रोहिणी ने कुछ समय पहले भी एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि वह अपने पिता की जान बचाने के लिए कुछ भी कर सकती है। एक किडनी तो बस एक मांस का टुकड़ा है जो कि वह पिता को दे रहीं। लालू यादव किडनी के साथ साथ कई बीमारियों से भी ग्रसित हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

5 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

15 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

15 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago