Samastipur

समस्तीपुर में बेकाबू रफ्तार का कहरः कन्हैया चौक पर बोलेरो ने पूजा में शामिल 15 को रौंदा; 9 की हालत गंभीर

समस्तीपुर के कन्हैया चौक पर हाजीपुर जैसा कांड हुआ है। अनियंत्रित बोलेरो ने जिले के समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग में कन्हैया चौक पर 15 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया जिसमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बीती रात 50 से ज्यादा की संख्या में लोग भुइयां बाबा के पूजा में शामिल थे। सभी श्रद्धालु मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हैया चौक के पास स्थित ब्रह्मस्थान पर पूजा करने जा रहे थे। पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरो भीड़ को चिड़ते हुए उनके बीच घुस गई। जब तक लोग समझ पाते तब तक 15 लोगों को बोलेरो ने कुचल दिया। मौजूद लोगों ने खदेड़ कर बोलेरो को पकड़ा और चालक की पिटाई भी की।

आनन-फानन में दूसरी गाड़ियों से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 9 को अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। परिजनों की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बोलेरो को भी जब्त कर लिया है। घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस आरोपी ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है।

बताते चलें कि पिछले सोमवार को हाजीपुर में भी एक ऐसी ही दुर्घटना हुई थी। नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने भुइयां बाबा के पूजा में शामिल एक दर्जन लोगों को कुचल दिया था जिसमें 8 की मौत हो गई। एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी घटना है। रविवार को छपरा में भी एक ऐसा हादसा हुआ था जब भोज खा रहे 18 लोगों को बेकाबू स्कोर्पियो ने कुचल दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

8 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

8 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

10 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

10 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

10 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

10 घंटे ago