Samastipur

अपने अधिकार के लिए आंगनवाड़ी कर्मचारी महासभा ने की आवाज बुलंद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर प्रखंड के नरहन स्थित डीपीएस परिसर में रविवार को अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासभा के द्वारा जिला का पहला कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह पूर्वक संपन्न हुई। संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुमारी रंजना यादव ने संगठन के विस्तार, मजबूती और कार्यकर्ता सम्मेलन के उद्देश्य के बारे में व्यापक रुप से चर्चा करते हुए कहा कि इस पूरे महायोजना का मुख्य उद्देश्य कार्य के अनुसार वेतन देने, आवश्यकतानुसार सुविधा उपलब्ध कराने, मानदेय बढ़ाने, महिलाओं को शोषण रोकने सहित अन्य सरकार से मांगें शामिल हैं।

उन्होंने सरकार की नीतियों पर प्रश्न चिह्न खड़ा किया। कहा कि एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है। वहीं दूसरी ओर क्षमता से अधिक काम भी लेती है। मगर, काम के अनुसार मानदेय का भुगतान नहीं करती है। कर्मचारियों की कम सुविधाएं और कार्य की बढ़ती बोझ को लेकर सरकार को न्यायालय में चुनौती देने की भी बात कही। उन्होंने सभी सेविकाओं एवं सहायिकाओं से संगठित होने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

संबोधित करते हुए उप प्रमुख सुजीत कुमार चौधरी ने सेविका-सहायिका को अपने कर्तव्यों पथ पर संघर्ष के रास्ते आगे बढ़ने की बातें कही। सरकार से मांग किया है कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को कम से कम 40 से 50 हजार मानदेय होनी चाहिए। कार्यक्रम को स्वीटी कुमारी, बिंदु कुमारी, लालसा कुमारी, मंजू कुमारी, अमर कुमारी, सीता कुमारी आदि ने संबोधित किया।

मौके पर मणि शंकर चौधरी, दिलीप कुमार, चंद्रभूषण चौधरी, सत्रोहन कुमार, राजन कुमार, विनोद कुमार आदि रहे। समारोह की अध्यक्षता संघ की प्रखंड अध्यक्ष विनीता कुमारी ने की। जबकि, संचालन रोहन निषाद ने किया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी रंजना यादव, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव सविता कुमारी यादव, सहरसा जिलाध्यक्ष गुड़िया कुमारी और प्रखंड उप प्रमुख सुजीत कुमार चौधरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। अतिथियों को फूल माला,चादर आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।

विनय कुमार की रिपोर्ट

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

3 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

4 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

4 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

4 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

10 घंटे ago