Samastipur

समस्तीपुर बूढ़ी गंडक नदी किनारे RPF को आंसू गैस और हैंड ग्रेनेड फोड़ने की दी गई फील्ड ट्रेनिंग

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के बूढी गंडक नदी के तट पर शनिवार सुबह आरपीएफ के जवानों को भीड़ नियंत्रण के लिए आंसू गैस और हैंड ग्रेनेड फोड़ने की फील्ड ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट टी एस गोपाकुमार के नेतृत्व में यह ट्रेनिंग सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ।

बताया गया कि आज ट्रेनिंग दूसरे पहर तक दी जाएगी ।मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट श्री गोपाकुमार ने बताया कि अग्निपथ आंदोलन के बाद जिस तरह से रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था। जिसको देखते हुए आरपीएफ के डीजीपी ने आरपीएफ जवानों को भी भीड़ नियंत्रण की ट्रेनिंग देने का निर्देश जारी किया गया था। उक्त निर्देश के तहत ही यह अभियान चलाया जा रहा है ।

प्रथम चरण में समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न पोस्टों के 150 पुलिसकर्मियों को तीन दिवसीय ट्रेनिंग दी गई। पहले 2 दिनों तक लोगों को आंसू गैस ,हैंड ग्रेनेड व फायरिंग के बारे में इंडोर ट्रेनिंग दी गई । आज तीसरा और अंतिम दिन पुलिस जवानों को आंसू गैस और हैंड ग्रेनेड चलाने की फील्ड ट्रेनिंग दी जा रही है।

इस दौरान प्रशिक्षक मुकेश कुमार कन्हैया कुमार आदि द्वारा 4- 4 के बैच में जवानों को पहले आंसू गैस लोड करने और उसे 45 डिग्री पर रखकर फायर करने को बताया गया। उधर आरपीएफ की इस ट्रेनिंग अभियान के अभ्यास को देखते हुए बूढ़ी गंडक नदी की ओर जाने वाले रास्ते को आम लोगों के लिए रोक दिया गया था । 200 मीटर के दायरे में जगह-जगह लाल झंडा लगाया गया था, ताकि लोग नदी की धारा की और ना जाएं।

ट्रेनिंग के लिए आरपीएफ जवानों को 100 मीटर का रेंज दिया गया था। उन्हें बताया गया था कि भीड़ नियंत्रण के लिए किस तरफ दूर से भीड़ पर फायरिंग की जाती है। आंसू गैस फायरिंग के बाद जमीन पर गिरते हैं धुआं फैलाता है जिसे आंखों में जलन होने लगती है। फल स्वरुप भीड़ में शामिल लोग तितर-बितर हो जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

9 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

10 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

12 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

18 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

21 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

22 घंटे ago