समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर थानाक्षेत्र के ताजपुर-महुआ पथ स्थित जीवन सहारा हॉस्पिटल के पास शनिवार की शाम ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई, वहीं तीन लोग जख्मी हो गए। मृतक की पहचान बंगरा थानाक्षेत्र के सिरसिया हरिजन कॉलोनी निवासी देवन राम का पुत्र राजीव राम (21 वर्ष) एवं अशोक राम का पुत्र रौशन कुमार (20वर्ष) के रूप में किया गया।
घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार ताजपुर की ओर आ रहा था वहीं विपरीत दिशा से जा रही ट्रैक्टर से आमने सामने की टक्कर हो गई। मौके पर देवन राम का पुत्र राजीव की मौत हो गई।
वहीं अशोक राम का पुत्र रौशन कुमार को इलाज के लिए रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आमने-सामने की टक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक चाय नाश्ते की दुकान में घुस गया जहां पहले से नाश्ता कर रहे तीन लोग ट्रैक्टर की चपेट में आने से जख्मी हो गया।
घटना स्थल पर परिजन के चीख पुकार से कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया की सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन की जा रही है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…