समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शादी का झांसा देकर 20 साल की युवती से यौन शोषण का मामला सामने आया है। युवती ने मंगलवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती को महिला थाने की पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। 3 डॉक्टरों की टीम ने युवती का मेडिकल जांच किया है। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि अब युवती का 164 का बयान कोर्ट में कराया जाएगा।
घटना के संबंध में बताया गया है कि थाना क्षेत्र के गंगासारा गांव के युवक का उक्त युवती के यहां आना जाना था। बताया गया है कि दोनों आपस में दूर के संबंधी हैं। इसी दौरान करीब 2 वर्ष पहले दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। इस दौरान युवक लड़की से शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब 1 वर्ष तक यौन शोषण करता रहा।
हाल में उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती थाने पहुंची। बताया गया कि इस मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई थी। लेकिन पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका। महिला थानाध्यक्ष के अनुसार इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…