Samastipur

बड़ी खबर: बीती रात विभूतिपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, सुबह-सुबह घटनास्थल पर जुटी भीड़

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा तिनबटिया से पूर्व बांध किनारे चौर में बीती रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। लोगों को घटना की जानकारी तब मिली जब लोग सुबह शौच के लिए घर से निकले। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गई।

चौर में शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। इधर घटना की सूचना पर स्थानीय भाजपा नेता सह प्रखंड प्रमुख पति अरविंद कुमार कुशवाहा आदि घटना की जानकारी लेने घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 10 अप्रैल को लगेगा विशेष जॉब कैंप, निजी कंपनियों में रोजगार का मौका

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के पटोरी स्थित AND कॉलेज में राज्यपाल ने किया इंटरनेशनल सेमिनार का उद्घाटन

समस्तीपुर : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन बुधवार को समस्तीपुर जिले…

5 घंटे ago

‘मम्मी माफ करना, तुझे परेशान किया..’ बिहार में कमरे में मिला कृषि पदाधिकारी का शव

बिहार में सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवन ढाला, लक्ष्मीपुर मोहल्ले में मंगलवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरों की किल्लत से गेहूं की कटाई में हो रही परेशानी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्र में मजदूरों की कमी से गेहूं की कटाई…

10 घंटे ago