Samastipur

समस्तीपुर: पत्नी के निधन के बाद पूर्व विधायक फूट-फूट कर रोए, 8 वर्षों से कैंसर पीड़ित थी पत्नी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामबालक सिंह की पत्नी आशा रानी का निधन शुक्रवार को ब्रेन हेमरेज के कारण पटना में हो गया। वे आठ सालों से कैंसर बीमारी से पीड़ित थी। शनिवार की सुबह पूर्व विधायक की पत्नी का शव विभूतिपुर पहुंचते ही परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

अंतिम विदाई के दौरान पूर्व विधायक भी फूट-फूट कर रोने लगे। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें संभाला। बताया जाता है कि शुक्रवार को अचानक पूर्व विधायक की पत्नी आशा देवी की तबीयत बिगड़ी थी उसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

बता दें की आशा रानी सिंघिया-बुजुर्ग दक्षिण पंचायत की मुखिया एवं प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष थी। वे करीब 50 वर्ष की थीं। वे अपने पीछे तीन पुत्री को छोड़कर चल बसी। वे वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में सिंघिया-बुजुर्ग दक्षिण पंचायत से मुखिया पद पर निर्वाचित हुई थी। तत्पश्चात प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष चुनी गई थी।

पूर्व विधायक के पत्नी की मौत की सूचना पर प्रखंड प्रमुख रूपांजलि कुमारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा, जिला परिषद रीना राय, अमन कुमार, जितेंद्र राम, ममता ममता कुमारी,पूर्व जिला परिषद कृष्ण देव प्रसाद सिंह, महात्मा फुले समता पार्टी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, जदयू नेता राम बहादुर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, सतनारायण राय ,रामचंद्र महतो नरेश प्रभाकर तरुण कुमार सिंह ,राजीव कुमार मिश्र ,नरेश प्रभाकर शंभू सिंह ,गुड्डू सिंह अशोक झा ,अवधेश राय अर्जुन सिंह, दिगंबर चौधरी, राजीव चौधरी, संतोष झा आदि मौके पर पहुंचकर पूर्व विधायक और उनके परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

16 घंटे ago