Samastipur

समस्तीपुर: पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर करायी थी पति की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- समस्तीपुर जिले विभूतिपुर थाना क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हुए हत्याकांड मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि मृत की पत्नी ने ही बहनोई के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साढू सिकंदर पासवान एवं सिंघेश्वर महतो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

बता दे कि 8- 9 अक्टूबर की रात्रि एकडारा जोगिया निवासी अमरजीत पासवान की गला रेतकर निर्मम हत्या कर लकवाहा चौर के पास फेंक दिया गया था। 9 अक्टूबर की सुबह मृतक का शव मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की भाभी रामश्री देवी ने टुनटुन महतो, पिंकी देवी, सकल कुमार, गोलू कुमार, बिजल महतो और अज्ञात 3-4 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

मामला को गंभीरता से देखते हुए घटना के उद्भेदन एवं गिरफ्तारी के लिए रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए घटना की त्वरित खुलासा करते हुए 12 अक्टूबर को सिकंदर पासवान एवं सिंघेश्वर महतो को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

सिकंदर पासवान ने बताया कि उसके साढू अमरजीत पासवान का पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर मृतक की पत्नी नीलम देवी ने हरिजन थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई थी। उक्त केस को उठाने के लिए वह अपने पत्नी पर दबाव डाल रहा था। वहीं मृतक के मौसेरा भाई से भी मृतक की पत्नी का अवैध संबंध होने को लेकर पति- पत्नी में विवाद होता रहता था। मृतक की पत्नी इसी बात से नाराज होकर 6 माह पूर्व से ही मायके में रह रही थी।

घटना से 10 दिन पूर्व मृतक की पत्नी अपने जीजा को बुलाकर अपनी पति की हत्या का प्लान बनाया। बताया गया है कि पति का इंसुरेंस था जो मरने के बाद पत्नी को 7 लाख रुपया मिलता। जिसमें से मृतक की पत्नी अपने जीजा सिकंदर पासवान को 1 लाख देने को तैयार हुई। सिकंदर पासवान सुपारी लेते हुए अपने दोस्त सिंहेश्वर महतो एवं पंकज कुमार को 20 हजार देने की बात कह कर हत्या के लिए तैयार करवाया।

इसके बाद 8 अक्टूबर को पंकज कुमार के साथ सिकंदर पासवान एवं पंकज कुमार दोनों अमरजीत पासवान को फोन कर पैसा लेने की बात कह बुलाया तथा दोनों मिलकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया एवं मृतक के मोबाइल एवं चाकू को बड़ा पोखर में फेंक दिया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। शेष बचे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago