Samastipur

समस्तीपुर: अपनी शादी से खुश नहीं थी बहन तो प्रेमी के साथ साजिश रचकर भाई को ही मौत के घाट उतारा, SP ने किया खुलासा…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकीपुर निवासी सुरेंद्र राय के पुत्र लालबाबू कुमार उर्फ लालू यादव हत्याकांड मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है। इस बाबत समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक ह्रदयकांत ने बताया कि इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि हत्या मामले की छानबीन में किसी परिचित के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिए जाने की बात पुख्ता हुई थी। इसके बाद तकनीकी साक्ष्य और मैनुअल इनपुट व अन्य जुटाई गई जानकारियों के आधार पर हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। जिसमें पुलिस ने युवती समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि मृतक की चचेरी बहन जो अपनी शादी से खुश नहीं थी और घटना के दिन उसकी ससुराल विदाई होने वाली थी। बताया गया है कि उसका किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक की चचेरी बहन ने अपनी ससुराल विदाई को टालने के लिए अपने प्रेमी संग मिलकर लालबाबू कुमार की हत्या की साजिश रची। उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रयुक्त हुए दो हथियार के साथ 11 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

6 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

18 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

19 घंटे ago