समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में जारी दो दिवसीय अंतर्राज्यीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। गोरखपुर के पिंटू पहलवान और बक्सर के राहुल पहलवान के बीच फाइनल राउंड की कुश्ती काफी रोमांचक रही। पिंटू पहलवान चोटिल हो गए। इसके बाद पिंटू पहलवान के इशारे पर भीम अखाड़ा पर निर्णायक मंडल द्वारा बक्सर के राहुल पहलवान को विजेता घोषित किया गया।
वहीं महिला पहलवान में बेगूसराय बरौनी की शबनम ने बनारस की साक्षी को पछाड़कर जीत हासिल की। वहीं पहलवानों के दांव पेंच देखकर दर्शकों ने तालियों के गड़गड़ाहट से पहलवानों को हौसले बढ़ाते रहे। विजेता राहुल पहलवान को 3100 नगद और शिल्ड दिया।
वहीं उप विजेता पिंटू पहलवान को 21 सौ नगद और शील्ड देकर भाजपा नेता अरविन्द कुमार कुशवाहा, पूर्व उप प्रमुख रामनाथ राय, रणवीर कुमार विनोद, राम प्रवेश राय आदि ने हौसला बढ़ाई।
मौके पर निर्णायक रामप्रीत राय पहलवान व कमल झा पहलवान, कमेंटेटर अमर कुमार चौधरी, सूर्या पहलवान, शीलवंत राय, मनोज राय, पप्पु राय, मुखिया रामनाथ पासवान, पुरूषोत्तम कुमार, चंदन कुमार, समेत हजारों की संख्या में पुरुष, महिला, बूढ़े, बच्चे दर्शक मौजूद थे । वहीं महिला एवं पुरुष पुलिस बल भी मौजूद थे। वहीं कमेटी के द्वारा आए अतिथियों को चादर देकर सम्मानित किया गया।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…