समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 14 साल के लड़के की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल मामला जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलारी गांव का है, जहां ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की पहचान बेलारी गांव निवासी स्वर्गीय जामुन पासवान के पुत्र रौशन कुमार (14 वर्ष) के रूप में की गई है।
घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि गांव में एक मकान का निर्माण चल रहा था, जिसको लेकर एक ट्रैक्टर पर गिट्टी गांव में आई थी। इसी दौरान घर के बाहर खेल रहा रौशन कुमार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रोशन के पिता की मौत भी करीब 4 साल पूर्व हो चुकी है। घटना के बाद गांव में पंचायत भी आयोजित की गई थी, लेकिन मामला नहीं सलटने पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर गांव से फरार हो गया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की कवायद तेज है। हर…
लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक, बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा…
तस्वीर : सांकेतिक (AI Generated) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर : बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड की…