Samastipur

उत्पाद विभाग की कार्रवाई के विरोध में लोगों ने समस्तीपुर-ताजपुर पथ किया जाम, कहा- ताड़ी कारोबारी को किया जा रहा परेशान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आधारपुर गंज चौक के पास उत्पाद विभाग की कार्रवाई के विरोध में लोगों ने शनिवार को समस्तीपुर-ताजपुर पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में मुफस्सिल पुलिस के हस्तक्षेप से सड़क जाम को समाप्त कराया गया।

बताया गया है कि रात उत्पाद विभाग की टीम ने आधारपुर गंज चौक के पास कई ताड़ी दुकानों में छापेमारी की थी। इस दौरान कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के विरोध में लोग शनिवार को दुकानदार सड़क पर उतर आए।

आक्रोशित लोगों का कहना था कि बिहार में ताड़ी की बिक्री पर पाबंदी नहीं है। बावजूद उत्पाद विभाग की टीम आए दिन आकर ताड़ी दुकानदारों को परेशान करती है। यहां तक कि उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाता है। लोगों ने यहां तक आरोप लगाया कि गिरफ्तार लोगों को बाद में विदेशी शराब का कारोबारी भी बता दिया जाता है। जबकि ताड़ी दुकानदार कभी भी शराब का कारोबार नहीं करते।

उधर उत्पाद विभाग के अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि उत्पाद टीम को सूचना मिली थी कि ताड़ी दुकानों में शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। जिसके बाद आधा दर्जन से अधिक ताड़ी दुकानों में छापेमारी की गई थी । हालांकि इस दौरान कहीं से विदेशी शराब बरामद नहीं हुआ। कुछ लोग शराब के नशे में पकड़े गए थे उन्हें पकड़कर एल्कोहलिक जांच कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

15 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

16 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

18 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

18 घंटे ago