Samastipur

समस्तीपुर में जमीन को लेकर बीच सड़क पर अनशन, ताजपुर-हाजीपुर पथ घंटों तक रहा जाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में तमाम कागजात, पंचायत, जांच, रिपोर्ट आदि पक्ष में रहने के बाबजूद सीओ द्वारा जमीन पर कब्जा नहीं दिलाने के खिलाफ पीड़ित पक्ष राजेश्वर चौधरी, इनके फरीक अपने समर्थकों के साथ ताजपुर प्रखण्ड के कोठिया में ताजपुर- हाजीपुर मुख्य सड़क को बांस- बल्ला, टेंट लगाकर मंगलवार को जाम कर दिया।

मुंदीपुर निवासी पीड़ित राजेश्वर चौधरी एवं समर्थकों द्वारा कोठिया मुख्य मार्ग जाम को बंगरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, मजिस्ट्रेट रंजीत चौधरी, मुखिया धर्मेंद्र चौरसिया, माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, भाकपा के रामप्रीत पासवान आदि के पहल पर करीब तीन घंटे बाद 18 अक्टूबर को दोनों पक्षों के कागजात देखकर पीड़ित को सौंपने से संबंधित लिखित समझौता के बाद माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं मुखिया धर्मेंद्र चौरसिया ने राजेश्वर चौधरी को जूस पिलाकर आमरण अनशन सह सड़क जाम समाप्त कराया।

पीड़ित राजेश्वर चौधरी ने कहा कि यदि 18 अक्टूबर को जमीन मुझे नहीं सौंपा गया तो पुनः आंदोलन शुरू किया जाएगा। मौके पर माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अंचल में भूमाफियाओं का बोलबाला है। अंचल कार्यालय भूमाफिया को तरजीह देती है। आम आवाम परेशान है। इससे कानून- व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है. जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर लड़ाई-झगड़ा, मारपीट से लेकर हत्या तक हो रही है।

जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर भूसमस्या का समाधान करने की व्यवस्था करें। अन्यथा भाकपा माले महागठबंधन दलों के साथ मिलकर आंदोलन शुरू करेगी। करीब तीन घंटे से अधिक सड़क जाम रहा। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों का तांता लगा रहा। राहगीर परेशान रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

6 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

11 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

13 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

15 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

20 घंटे ago