Bihar

नीतीश-लालू पर अमित शाह ने बोला हमला, कहा- सत्ता के लिए जेपी के विचारों की बलि दे डाली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके पैतृक गांव सारण जिले के सिताब दियारा पहुंचे। इस दौरान अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने नीतीश कुमार को सत्तालोलुप करार दिया। शाह ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए नीतीश कुमार ने जेपी के सिद्धांतों की तिलांजली दे दी और कांग्रेस के गोद में बैठ गये।

अमित शाह ने कहा कि जेपी और लोहिया के चेले 5 बार पाला बदल चुके हैं। ऐसे लोगों का मकसद बस सत्ता पाना ही होता है। उन्होंने कहा कि जेपी के स्वतंत्र क्रांति की कांग्रेस ने कभी भी सराहना नहीं की। इमरजेंसी लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया गया। सिताब दियारा की इसी धरती पर उन्होंने जाति व भ्रष्टाचार विहीन समाज की कल्पना की पर आज उन्हीं का नाम लेने वाले कुछ लोग कांग्रेस की गोद में जा बैठे हैं। वे जेपी के सपनों को तोड़ रहे हैं। दूसरी ओर देश के पीएम नरेंद्र मोदी सर्वोदय और अंत्योदय को मिलाकर जेपी के सपनों को पूरा कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जेपी के विचार से प्रभावित होकर नौजवान उनके अनुयायी बने, इसके लिए जन्मस्थली पर प्रतिमा बनाई गई है। जेपी के सिद्धांतों के लिए उनके गांव के अंदर स्मारक बनाया गया है। यहां पर रिसर्च सेंटर भी बनने वाला है। यहां विद्यार्थियों के लिए रिसर्च की सुविधा भी मिलने वाली है। जेपी का सिद्धांत ग्रामीण विकास का सिद्धांत कैसे आगे बढ़ाया जाए, इसका बहुत बड़ा स्थान यहां बनने वाला है। जयप्रकाश ने कई क्षेत्रों में बहुत योगदान दिया है। आज जेपी की जन्म जयंती है। देशभर में लोग जयप्रकाश नारायण को याद कर रहे हैं। जेपी के सिद्धांतों को हम जिंदा रखेंगे तो देश को आगे बढ़ाने की युवा शक्ति प्राप्त होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

9 मिनट ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

22 मिनट ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

8 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

21 घंटे ago