Samastipur

समस्तीपुर: शादीशुदा युवती को अपने भाई के दोस्त से हुआ प्यार, पहले मंदिर में की शादी फिर पहुंचा दी जेल,जानें क्या है पूरा मामला… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- एक शादीशुदा युवती को बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फांसना सरकारी शिक्षक को भारी पड़ गया। युवती की शिकायत पर दर्ज किए गए मामले में आरोपी सरकारी शिक्षक को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। जहां की रहने वाली युवती की शादी उसके परिजनों के द्वारा वर्ष 2012 में पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से कर दी गई थी। उसे अपने पति से एक बच्चा भी है।

बताया गया है कि युवती का रिश्ता अपने पति के साथ कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उसका आए दिन अपने पति के साथ विवाद होते रहता था। जिस कारण उसका अधिकांश समय समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने मायके में बीत रहा था। इसी दौरान वह अपने भाई के दोस्त के संपर्क में आ गई और उसका अपने भाई के दोस्त के साथ शारीरिक संबंध स्थापित हो गया।

युवती के अनुसार, उस युवक के बहकावे में आकर उसने अपने पति को छोड़ दिया। इस दौरान वह अपने भाई के दोस्त के साथ काफी चोरी-छिपे मिलने लगी और कुछ दिनों बाद समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के माधुरी चौक स्थित शिव मंदिर में उन दोनों ने विवाह कर लिया। विवाह उपरांत वह काशीपुर में होली मिशन के पास डेरा लेकर उस युवक के साथ पत्नी की तरह रहने लगी। युवती के अनुसार, उसका उस युवक के साथ 5 सालों से फिजिकल रिलेशनशिप था। जिस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई और तीनों बार युवक के द्वारा दबाव बनाकर उसका गर्भपात करवा दिया गया।

युवती का आरोप है कि युवक के द्वारा उससे 25 लाख रुपए की डिमांड की जाने लगी। जब युवती के द्वारा विरोध किया गया तो उक्त युवक और उसके परिजनों के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। जिसकी शिकायत लेकर वह महिला थाने में गई थी लेकिन महिला थानाध्यक्ष के द्वारा उसे वहां से भगा दिया गया और उसके मामले को दर्ज नहीं किया गया। बाद में समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफ्फसिल थाने में मामला दर्ज हुआ। इसके बाद मंगलवार को आरोपी युवक को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी युवक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर ऐलौथ निवासी कृष्ण मोहन राय के पुत्र विवेक कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विवेक उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है। वहीं, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

5 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

5 घंटे ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

6 घंटे ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

11 घंटे ago