Bihar

बिहार में सास की करतूत बताने डीएम के पास पहुंची बहू, खुली पोल तो गंवानी पड़ी फर्जी सरकारी नौकरी

सास और बहू के बीच अनबन होना आम बात हो गई। छोटी-छोटी बातों पर थोड़ी बहुत नाराजगी होती रहती है। बातें होती हैं तो मामला भी शांत हो जाता है। कभी एक दूसरे पर आंख तरेरने वाली दो महिलाएं फिर अच्छी दोस्त भी बनती हैं। बिहार में सांस और बहू के बीच झगड़े का एक अजीब मामला सामने आया है। लेकिन शेखपुरा जिले में घर में होने वाला विवाद इतना बढ़ा कि बहू ने शिकायत कर अपनी सास की नौकरी ही ले ली।

जिलाधिकारी से कर दी शिकायत

दरअसल, सास-बहू के घरेलू झगड़े में सास को अपनी सरकारी नौकरी गंवानी पड़ी। यह मामला जिला के शेखोपुरसराय प्रखंड के मध्य विद्यालय किशनपुर से जुड़ा है। बहू रिंकू कुमारी ने डीएम को आवेदन देकर अपनी सास उर्मिला कुमारी पर फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी करने का आरोप लगाया था।

डीएम ने कराई जांच तो बहू कि शिकायत सही निकली

मामले की गंभीरता को देखते हुए शेखपुरा के जिलाधिकारी ने अपने स्तर से इसकी जांच कराई। जब मामले का पता लगाया गया तो बहू की सास के खिलाफ की गई शिकायत सही निकली। ऐसे में घर के अंदर होने वाला विवाद जब प्रशासन के पास पहुंचा तो सास को सरकारी नौकरी भी गंवानी पड़ी।

नियोजन रद करने का दिया गया आदेश

मामले को लेकर शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ अरुण कुमार ने बताया सास उर्मिला कुमारी ने सत्र 1984-86 में इंटर पास किया है और उसी बीच 1985-87 के सत्र में शिक्षक प्रशिक्षण भी किया है। जांच में आरोप सही मिलने के बाद नियोजन इकाई के सचिव प्रखंड विकास पदाधिकारी को उर्मिला कुमारी का नियोजन रद करने का आदेश दिया गया है। बताया जाता है कि सास और बहू के बीच अकसर कुछ मामलों को लेकर घर में विवाद होता था। बहू को सास के फर्जीवाड़े के विषय में पता चला तो उसने सबक सिखाने की सोची। अब उर्मिला कुमारी की सरकारी नौकरी चली गई है।

इनपुट: दैनिक जागरण

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

41 मिनट ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

3 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

17 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

19 घंटे ago