Samastipur

आकर्षण का केंद्र बना रोसड़ा के मोतीपुर का स्मार्ट छठ घाट, मुखिया ने मनरेगा योजना के तहत बदल दी गांव की तस्वीर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- इन दिनों रोसड़ा की मोतीपुर पंचायत अंतर्गत दो तालाब को स्मार्ट लुक दिया जा रहा है। जिसकी चर्चा पूरे प्रखंड में है। इन्हीं दोनों तालाबों में मोतीपुर पंचायत के अलावे अगल-बगल के पंचायतों के लोग छठ करेंगे। छठ पूजा को लेकर मोतीपुर पंचायत भवन के पास स्थित तालाब तथा पिट्ठाडोभी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित तालाब को सजाने संवारने का कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी ने बताया कि छठ पूजा को लेकर तालाबों को सजाने संवारने का कार्य लगभग संपन्न हो गया है।

इन घाटों को बेहतर से बेहतर लुक दिया गया है। ताकि यह पूरे प्रखंड ही नहीं जिले के लिए एक पहचान बन सके। मुखिया ने बताया कि पंचायत भवन के समीप स्थित तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण 15वीं वित्त आयोग और मनरेगा से कराया गया है। छठ के अवसर इन्हें और बेहतर ढंग से सजाने और संवारने का कार्य चल रहा है।

तालाब के चारो ओर पक्की सीढ़ियां बनी हुई है, जिनका रंग-रोगन किया गया है। छोटे बच्चे के मनोरंजन के लिए झूला, स्लाइडर आदि लगाए गए हैं। वहीं बुजुर्गों के बैठने के लिए भी शेड की व्यवस्था की गई है। तालाब के चारों तरफ भरपूर प्रकाश की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावे साउंड सिस्टम , चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था की गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

1 घंटा ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

3 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

13 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

17 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

23 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

24 घंटे ago