Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल के 6 स्टेशनों के लिए नियुक्त होंगे 20 स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन फैसिलेटर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के कुल 6 रेलवे स्टेशनों पर लगी स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन (एटीवीएम) को चलाने के लिए अब रिटायर्ड रेल कर्मियों या उनके पुत्र को ठेका पर बहाल किया जाएगा। इसके लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस सुविधा को पहले डिवीजन के कुल 6 रेलवे स्टेशनों से शुरू किया जाएगा। जहां पर कुल 19 टिकट वेंडिंग मशीनों से जनरल और प्लेटफार्म टिकट लेने वाले रेल यात्रियों को मदद मिलेगी। जिनकी मदद के लिए कुल 20 लोगों को बहाल किया जाएगा।

उक्त कर्मी को सुविधाकर्ता (फैसिलिटेटर) के पद पर तैनात किया जाएगा। उक्त कर्मी को रेलवे की ओर से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जाएगा। बल्कि सुविधाकर्ता को उनके स्मार्ट कार्ड के द्वारा किए गए प्रत्येक रिचार्ज पर तीन प्रतिशत प्रोत्साहन स्वरूप बोनस दिया जाएगा। जबकि सुविधाकर्ता स्टेशन प्रबंधक से स्मार्ट कार्ड खरीदेंगे।

फिर वेंडिग मशीन के माध्यम से यात्रियों को टिकट जारी करने के लिए केवल पंजीकृत स्मार्ट कार्ड का उपयोग करेंगे। बता दें कि पूर्व में भी सुविधाकर्ता की बहाली हो चुकी है। नए सुविधकर्ता के लिए आगामी 21 अक्टूबर तक रेल मंडल ने आवेदन देने का समय निर्धारित किया गया है।

इन स्टेशनों पर बहाल होंगे सुविधाकर्ता

समस्तीपुर रेल डिवीजन के दरभंगा जंक्शन पर स्वचालित 4 टिकट वेंडिग मशीन लगाई गई है। इसके लिए 4 सुविधाकर्ता बहाल किया जाएगा। इसके अलावा समस्तीपुर , बापूधाम मोतिहारी, रक्सौल, नरकटियागंज और सहरसा रेलवे स्टेशन के लिए 4-4 और अन्य के लिए 3 स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन लगाई गई है। इन सभी स्टेशनों पर भी सुविधाकर्ता पद के लिए ठेका पर बहाली किया जाना है। इसमें दरभंगा, रक्सौल व सहरसा 4-4 और समस्तीपुर के लिए 2 और मोतिहारी, नरकटियागंज में 3-3 सुविधाकर्ता को तैनात किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

22 मिनट ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

45 मिनट ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

3 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

3 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

5 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

6 घंटे ago