Bihar

बिहार में वर्दी वालों की शर्मनाक करतूत, पुलिस बस ने तीन को रौंदा; मरने के लिए जलता छोड़ भागे खाकीधारी

सारण (छपरा) जिले के सिताब दियारा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही पुलिस बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सबसे दुखद रहा कि घटना के बाद घायलों की मदद की बजाय पुलिस वाले बस से उतरकर भाग निकले।

रिविलगंज थाना के देवरिया गांव के पास हादसा 

सिवान-छपरा मुख्य पथ पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में ए-1 चिमनी के पास अनियंत्रित पुलिस बस ने उक ही बाइक पर सवार एक किशोर समेत तीन लोगों को रौंद दिया। इस घटना में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक और बस में आग लग गई।

मरने वालों की हो गई पहचान 

मृतकों की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गावं निवासी सत्यनारायण मांझी के 28 वर्षीय पुत्र संजय माझी एवं इसी गांव के निवासी सुखल मांझी के 16 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार मांझी तथा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मंगाई डीह निवासी 22 वर्षीय किशोर कुमार के रूप में की गई।

छपरा लौट रहे थे पुलिस वाले

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस बस में सवार पुलिस कर्मी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा डयूटी के बाद सिताबदियारा से छपरा लौट रहे थे। रिविलगंज में प्रतिमा विसर्जन के जुलूस के कारण जिला प्रशासन ने कोपा दाउदपुर एवं एकमा नरपलिया मोड़ होकर आने जाने का रुट तय किया था। इस लिए पुलिस बस सिवान-छपरा मुख्य पथ से छपरा लौट रही थी।

युवक को तीन-चार सौ मीटर घसीटा 

इसी दौरान रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास बस अनियंत्रित हो गई और छपरा से काम करके लौट रहे तीन बाइक सवार को रौंद दिया। पुलिस बस में 50 से 60 पुलिस कर्मी सवार थे। एक युवक बस के अगले चक्का के बीच फंस गया था और बस चालक युवक को घसीटते हुए लगभग तीन – चार सौ मीटर दूर ले जाने के बाद बस रोका।

सदर अस्‍पताल में हुआ पोस्‍टर्माटम 

इसके बाद बस चालक और बस में सवार पुलिसकर्मी बस को सड़क के किनारे खड़ा कर फरार हो गए। घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोग जुट गए और आक्रोशित लोगों ने पुलिस बस में आग लगा दिया। रिविलगंज पुलिस के पहुंचने पर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

5 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

6 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

15 घंटे ago