Samastipur

लुटेरा की इलाज के दौरान मौत, बीते शाम CSP संचालक से लूट का प्रयास करने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़कर की थी जमकर पिटाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौन गांव में बुधवार की शाम सीएसपी संचालक से लूटपाट का प्रयास कर रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच कर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी तीनों बदमाशों को इलाज के लिए पटोरी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया था, जहां बीती रात इलाज के दौरान एक लुटेरे की मौत हो गई। मृतक लुटेरे की पहचान विकास कुमार के रूप में की गई है।

यह भी पढ़े : समस्तीपुर में CSP संचालक से लूटपाट का प्रयास कर रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ा, पहले जमकर कूटा, फिर पुलिस को सौंपा…

बताते चले कि बुधवार की शाम पटोरी के सीएसपी संचालक संतोष कुमार अपने सहयोगी प्रेम कुमार के साथ बाइक से पटोरी बाजार स्थित एसबीआई बैंक से पैसा निकासी कर धमौन लौट रहा था। इसी दौरान धमौन चिमनी के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। सीएसपी संचालक के शोर मचाए जाने पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जुट गये।

जिस पर बदमाश फायरिंग करने लगे। जिसके बाद लोगों ने ईट-पत्थर से बदमाशों पर हमला कर दिया। इसके बाद बदमाश पास के चौर में जहां पानी भरा हुआ था उसमें कूदकर भागने लगे। लेकिन लोगों ने चारों तरफ से तीनों को घेर कर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी जिससे तीनों अधमरा हो गया।

इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी लुटेरोंं को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सीमावर्ती वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नया गंज गांव के विकास कुमार, पिंकेश कुमार और रवि कुमार के रूप में की गई है। जिसमें से विकास की मौत हो गयी है वहीं दो अन्य लुटेरों का पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाजर जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

17 मिनट ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

9 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

13 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

13 घंटे ago