बिहार में जेडीयू और बीजेपी में टूट के बाद से बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। अभी ललन सिंह के तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के के ऊपर बहुरूपिया और नकली अति पिछड़ा होने का बयान का मामला शांत भी नहीं हुआ है। तभी बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए यह कहा कि पुलवामा अटैक हुआ नहीं था, कराया गया था। यह बीजेपी ने किया था।
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक ने समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन समारोह के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी को अति पिछड़ों से कोई लेना देना नहीं है। मजदूरों से कोई लेना देना नहीं है। वह मौके की तलाश में होती है।
उन्होंने कहा कि BJP को लेना देना सिर्फ मंदिर और मस्जिद से है। जब देश मे बीजेपी की हालत सबसे खराब थी। 2019 में तो उन्होंने पुलवामा पर अटैक करा दिया। इतना बड़ा हमला करा कर जिसमें कई सैनिकों की मृत्यु हो गई थी, बाद बीजेपी ने चुनाव जीतने का प्रयास किया। मुझे खेद है कि ऐसी भाजपा के पास अब कोई उपाय नहीं है।
समस्तीपुर में बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि पिछड़ों अति पिछड़ों जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी का कोई सरोकार नहीं रहा है। पिछड़ों, अति पिछड़ों को लेकर सिर्फ लालू जी और नीतीश जी को सरोकार रहा है। वामपंथी साथियों ने अक्सर साथ दिया है। बीजेपी बेमानी करती है।
दो दिन पहले ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री को बहरूपिया और नकली अति पिछड़ा कहा था। उसके बाद बिहार के राजनीति में गर्माहट आ गई थी। बीजेपी नेताओं ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर पलटवार किया था।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…