Samastipur

समस्तीपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज का कल उद्घाटन करेंगे CM नीतीश, सभी तैयारियां पूरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का 14 अक्टूबर को उद्घाटन होगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन अपराह्न 2:00 बजे होगा। पहले मुख्यमंत्री इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य द्वार से होते हुए प्रशासनिक भवन तक जाएंगे एवं फीता काटकर कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।

इसके पश्चात नरघोघी हाई स्कूल के खेल मैदान में मुख्यमंत्री एक महती जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की समाप्ति के बाद वे निर्माणाधीन श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भी निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में कॉलेज एवं जिले के अधिकारियों संग बातचीत करेंगे। इसके पश्चात पटना के लिए रवाना हो जायेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

4 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

5 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

12 घंटे ago