Samastipur

धनतेरस पर बरसेगा धन, समस्तीपुर जिले में 300 करोड़ का कारोबार होने की संभावना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सुख और समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाला दीपोत्सव धनतेरस के साथ शनिवार से शुरू हो जाएगा। इस बार धनतेरस पर जिले के व्यवसायिसों ने जिस तरह की तैयारी कर रखी है उससे बाजार में करीब 300 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। इस बार बेहतर बिक्री होने की संभावना को देखते हुए सराफा, ऑटोमोबाइल, बर्तन और कपड़ा बाजार पूरी तरह से सजधज कर तैयार भी हो चुका है।

ग्राहकों को लुभाने व अधिक से अधिक बिक्री करने के लिए हर सेक्टर में एक से बढ़कर एक ऑफर की भी घोषणा की गयी है। इसके अलावा लक्ष्मी गणेश, सजावटी सामान, पूजा के सामान समेत पूजा में उपयोग में आने वाली सामान बेचने वाले छोटे छोटे व्यवसयियों ने भी सड़क किनारे अपनी दुकान सजा रखी है। शनिवार को धनतेरस, छोटी दीपावली व दीपावली तक लोग घरों में उत्सव मनाएंगे और महालक्ष्मी से सुख और समृद्धि की कामना करेंगे।

इस बीच दीपावली की खरीदारी को लेकर शुक्रवार से ही बाजार गुलजार हो चुका है। दुकानें तो सजी ही हैं सड़के और फुटपाथ भी मिट्टी के दिए बर्तन झाडू आदि से पट गए हैं। ग्राहकों की भीड़ बाजार में उमड़ने लगी है। मंहगाई के बाद भी बाजार में ग्राहकों की कमी नहीं है इस वजह से दुकानदार बिक्री के प्रति आशान्वित हैं। कई लोगों ने अपने सामान की अग्रिम बुकिग एक दिन पूर्व ही करा ली है। इसके लिए खासकर बाइक व वाहन एजेंसी में दिनभर लोगों की चहल पहल बनी रही। इलेक्ट्रिक, दो पहिया, चार पहिया, फर्नीचर से लेकर बर्तन और सर्राफा बाजार में तेजी आ गई है। मोबाइल दुकानों में भी भीड़ है।

शहर के सभी दुकानों पर खरीदारों की भीड़

धनतेरस के मौके पर नए सामग्री खरीदने और गिफ्ट देने की भी परंपरा है। इसलिए इस मौके पर बाजार में काफी भीड़ उमड़ती है। बाजार से लोग अपने आवश्यकता और बजट के मुताबिक खरीदारी करते हैं। शहर में सभी दुकानों में भीड़ है। फाइनेंस कंपनियां भी ऐसे मौके का लाभ उठाने के लिए तैयार है। लोग शुभ मुहुर्त में खरीददारी करना चाहते हैं। इसके लिए अग्रिम बुकिग कर रहे हैं और फाइनान्स के लिए कंपनियों की मदद ले रहे हैं। कई कंपनी शून्य फीसद ब्याज पर भी फाइनेंस कर रही हैं। सबसे अधिक तो मोबाइल धनतेरस के लिए लोग बुक करा रहे हैं। सोना -चांदी की दुकानों में भी लोगों की भीड़ है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दाम में कमी है। लोग इसका फायदा उठाना चाह रहे हैं।

दीप और पटाखों की लगी अस्थाई दुकानें

मिट्टी के कलश और दीप से बाजार में सड़क किनारा पटा हुआ है। काली पीठ से लेकर रामबाबू चौक परं प्रत्येक चार फीट पर एक स्थाई दुकान लगी हुई है। कलश, दीप, स्टीकर आदि की दुकानों सज गई है। कई वर्षों से लोग बिजली के झालर के साथ मिट्टी के दीप भी प्रज्वलित करते हैं। मिट्टी के दीप की खरीरदारी तो ग्राहक कर रहे हैं। पटाखे की दुकानों में कैंडल आदि भी सजे हुए हैं।

वाहनों की सबसे अधिक बुकिग

धनतेरस को लेकर वाहनों की अग्रिम बुकिग काफी हो रही है। चाहे चार पहिया वाहन हो या दोपहिया सभी की बुकिग हो रही है। एक आंकड़े के मुताबिक जिले में करीब चार हजार बाइक की बुकिंग हो रखी है। जिसे धनतेरस के दिन ग्राहक अपने घर ले जायेंगे। धनतेरस में लोग शुभ मुहुर्त देखकर वाहन घर लाना चाह रहे हैं। इधर ट्रैक्टर, दो पहिया और चार पहिया वाहन की भी अच्छी बुकिग हुई है। धनतेरस के मौके पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। बर्तन दुकानों में भी काफी भीड़ है। फ्रीज, वाशिग मशीन, टीबी तक की बुकिग हुई है।

ज्वेलरी खरीदते वक्त देखें हॉलमार्क का निशान

स्वर्ण व्यवसायी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि ज्वेलरी खरीदते वक्त हॉलमार्क का निशान जरूर चेक करें। अगर निशान न हो तो ज्वेलर से सवाल पूछ सकते हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर शिकायत भी कर सकते हैं। बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी की शुद्धता का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। साथ ही बेचने के वक्त सही दाम मिलना भी मुश्किल होता है। बिक्री के समय हॉलमार्क वाली ज्वेलरी का मूल्य मौजूदा बाजार भाव पर तय होती है। इसलिए हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाली ज्वेलरी ही खरीदें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

20 मिनट ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

49 मिनट ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

12 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

13 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

22 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

23 घंटे ago