Samastipur

कल्याणपुर में बाइक सवार बदमाशों ने CSP संचालक पर फायरिंग कर 7 लाख 55 हजार रुपये लूटे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर-पूसा मुख्य पथ के टांड़ा सिवान के समीप एक सीएसपी संचालक के कर्मी से बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग कर सात लाख 55 हजार रुपए लूट लिए। जिसके बाद सभी अपराधी पूसा की तरफ भाग निकले।

एसबीआई सीएसपी संचालक लालदेव साह ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी अजय कुमार एसबीआई के कल्याणपुर से सात लाख 55 हजार रुपए की निकासी कर कुसियारी ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान टांड़ा सिवान के पास पीछे से आ रहे अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने जबरन उसे रोककर दो राउंड फायरिंग करते हुए उसके बाइक की डिक्की में रखे हुए सात लाख 55 हजार रुपए लूट लिया।

पीड़ित युवक के द्वारा शोर मचाने के उपरांत जब तक लोग इकट्ठा हुए तब तक अपराधी भाग चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच एक खोखा भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस को भेजा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

3 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

7 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

8 घंटे ago