Bihar

खुशखबरी! बिहार सरकार इस माह 20 तारीख से पहले दे देगी वेतन, त्योहार को लेकर जारी हुआ आदेश

बिहार सरकार ने अपने करीब चार लाख कर्मचारियों को खुशखबरी दी है. दरअसल, दीपावली को लेकर इस बार बिहार सरकार अपने कर्मियों को 20 अक्तूबर को ही वेतन का भुगतान कर देगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वित्त विभाग ने यह फैसला लिया है. बता दें कि अब तक माह के अंतिम कार्य दिवस पर वेतन भुगतान होता था.

हर्ष के साथ त्योहार मनाएं राज्यकर्मी 

वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि समय से पहले वेतन मिलने से राज्यकर्मी भक्ति और उल्लास के साथ पर्व-त्योहार मना सकेंगे. दो सालों में कोरोना से ऐसा नहीं हो पा रहा था. ऐसे में राज्य के लोग त्योहार सही तरीके से नहीं मना पाये. इस साल सरकार लोगों को त्योहार मनाने में कोई आर्थिक परेशानी न हो इसके लिए समय से पूर्व वेतन निर्गत करने का फैसला लिया है.

सभी विभागों को भेजा गया पत्र

इसे लेकर सरकार ने वित्त विभाग के सचिव लोकेश कुमार प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, कोषागार पदाधिकारी, सभी विभागों के सचिव, विधानसभा, विधानपरिषद और राज्यपाल के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि आने वाले दिनों में दीपावली और छठ महापर्व है. सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन भुगतान 20 अक्टूबर को ही कर दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago