Samastipur

समस्तीपुर: दूध लाने गए दिव्यांग का बदमाशों ने काटा प्राइवेट पार्ट, चाकू से गला भी काट किया जख्मी, इलाजरत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत स्थित भुसारी बांध के समीप बदमाशों ने बुधवार देर शाम बाइक सवार दिव्यांग युवक को रोककर धारदार चाकू से उसके गुप्तांग और गर्दन पर वार कर जख्मी कर दिया। जख्मी दिव्यांग युवक को लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया।

जख्मी की पहचान रामनाथपुर छतौना गांव के श्याम ठाकुर के पुत्र अमन कुमार (18) के रूप में हुई है। युवक के परिजनों ने बताया कि अमन पैर से दिव्यांग है। बुधवार शाम वह अपने पड़ोसी के साथ बाइक से दूध लाने गया था। उसी दौरान भुसारी बांध पर रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसे घेरने के बाद मारपीट करने के बाद धारदार हथियार से उसका नाजुक अंग काटने के साथ गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की।

उधर, अमन के साथ बाइक पर सवार दूसरे युवक भागकर ग्रामीणों के पास गया और सहायता मांगी। जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो अमन को लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा पाया। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जख्मी की हालत चिंताजनक बताई गई है। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

1 घंटा ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago