Samastipur

समस्तीपुर में चिकित्सकों की हड़ताल से त्राहिमाम, बिना इलाज कराएं ही लौट रहे मरीज, इमरजेंसी सेवा जारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- राज्य भर के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर्स आज हड़ताल पर है। बायोमैट्रिक अटेंडेंस का विरोध करने के साथ-साथ डॉक्टर्स राज्य सरकार से 17 सूत्री मांग भी कर रहे हैं। वहीं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी सेवा बंद रहने से दूर-दराज से आए मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। सरकारी अस्पतालों में जो मरीज पहले से भर्ती हैं उन मरीजों का इलाज भी गुरुवार को चिकित्सकों के संकेतिक हड़ताल की वजह से प्रभावित हो रहा है।

समस्तीपुर सदर अस्पताल में भी मरीज व उनके परिजन भटकते दिखे। सदर अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज नहीं किया। इस वजह से मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। ओपीडी सेवा में इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों का पंजीयन काउंटर पर पूर्जा भी नहीं काटा गया।

मरीज मेडिसिन, सर्जरी, डेंटल, टीबी, ईएनटी, महिला विभाग एवं सर्जरी विभाग के पास खड़े रहे और इधर-उधर भटकते दिखे। हालांकि इमरजेंसी सेवा जारी है। विभूतिपुर प्रखंड के चरचाही भरपुरा से अपनी 15 वर्षीय बेटी रिंकू को गोद में लेकर पहुचें ननकी सिंह इधर-उधर भटकते रहे। जानकारी ना होने के कारण ओपीडी में वह घंटो बैठे रहे इसके बाद उन्हें कुछ पत्रकारों द्वारा जानकारी दी गई की इमरजेंसी सेवा जारी है जिसके बाद वहां उसे भर्ती कराया गया।

आपको बता दें कि हड़ताल से अनभिज्ञ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को अस्पताल से बिना उपचार कराए वापस लौटना पड़ रहा है। इस हड़ताल से नीम हकीम व झोला छाप चिकित्सकों को फायदा हो सकता है। समस्तीपुर जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी व सदर अस्पताल की ओपीडी में कामकाज ठप है। मरीजो की समस्या बढ़ गई है। 17 सूत्री मांगों को लेकर चिकित्सक आंदोलित हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

2 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

3 घंटे ago

कोरबद्दा महदैया चौक पर छापेमारी कर पुलिस ने 25.63 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्दा महदैया चौक पर गुरुवार को पुलिस ने गुप्त…

4 घंटे ago