Samastipur

फाइनेंस कर्मी ने अपने साथ लूट की फर्जी कहानी बनाई, समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे खोल दी पोल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसौर चौर में एक दिन पूर्व फिनो फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ दो लाख 40 हजार रुपए लूट किए जाने का मामला पुलिस की जांच में झूठा निकला।

कथित लूट को लेकर वारिसनगर थाना क्षेत्र के भादोघाट निवासी सुरेन्द्र चौधरी के पुत्र धर्मेन्द्र चौधरी के द्वारा थाना में दो लाख 40 हजार रुपए होने सम्बन्धी आवेदन दिया था। जिसके बाद वारिसनगर थाना कांड संख्या 328/22 दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी।

पुलिस की जांच में मामला संदेहास्पद प्रतीत होने पर आवेदक से कड़ी पूछताछ की गई। मामला झूठा प्रतीत होने पर आवेदक के घर में छापेमारी की गई। जिसमें उसके घर से एक लाख 10 हजार रुपए बरामद किए गए।

झूठा मामला दर्ज करवाने और पुलिस को गुमराह करने को लेकर आवेदक के विरुद्ध पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि भविष्य में फाईनेंस कम्पनियों द्वारा इस तरह की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

DBKN कॉलेज नरहन में BA सेमेस्टर-1 की छात्रा से छेड़खानी व मारपीट, पीड़ित छात्रा ने की शिकायत

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के डीबीकेएन कॉलेज नरहन की बीए सेमेस्टर-1…

5 मिनट ago

समस्तीपुर : सब्जी मंडी से लौट रहा व्यक्ति गायब, परिजनों ने जतायी अपहरण की आशंका, सड़क किनारे गिरी मिली साईकिल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट श्मशान घाट के निकट से…

36 मिनट ago

तरबूज के अंदर भरकर लाई जा रही थी शराब, बिहार में तस्करी के नित नये प्रयोग

बिहार में शराबबंदी के बीच तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए रोज नए-नए हथकंडे…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में 882 लीटर विदेशी शराब के साथ 12 चक्का ट्रक जब्त, चालक और खलासी हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : प्रेमिका से मिलने के लिए बुलाया और फिर 5 नाबालिग बच्चों ने साथ मिलकर धार-धार हथियार से काट डाला प्रेमी युवक का गला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले…

9 घंटे ago

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

15 घंटे ago