Samastipur

दीवानगी की सारी हदें पार: धनबाद की युवती ने प्यार में की चौंकाने वाली हरकत, अब समस्तीपुर से हुई बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्‍तीपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। धनबाद की एक युवती प्‍यार में दीवानगी की सारी हदें पार कर दी। धनबाद जिले के तिलैया स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र (बाल सुधार गृह) की वार्डन पर जानलेवा हमला कर फरार युवती को समस्तीपुर जिले के पटोरी से बरामद कर लिया गया है। कोडरमा पुलिस उसे 24 घंटे से तलाश रही थी।

पटोरी के आरपीएफ इंचार्ज राणा प्रताप सिंह एवं पटोरी थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि वह युवती पटोरी के प्लेटफार्म नंबर एक से बरामद की गई। अपने परिवार के साथ फिलहाल धनबाद के चिरकुंडा स्थित कुमार धुब्बी में रह रही थी।

उसका प्रेम प्रसंग वहीं के अजय यादव के साथ चल रहा था। जब अभिभावकों ने फरार होने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी तो उन दोनों को कोडरमा स्टेशन से बरामद कर लिया गया और इसे तिलैया स्थित उक्त केंद्र पर रखा गया था। पिछले शुक्रवार की सुबह वहां के वार्डन (केयरटेकर) अंजनी देवी पर जानलेवा हमला कर पत्थर और ईंट से जख्मी कर दिया और अर्धचेतन की अवस्था में उसे छोड़कर वहां से फरार हो गई।

बाद में कोडरमा पुलिस को सूचित किया गया और उसके मोबाइल लोकेशन पर पता लगाया कि वह शनिवार की शाम शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठी हुई है। इसकी सूचना पटोरी आरपीएफ पोस्ट में तैनात आरक्षी हिमांशु कुमार को विद्यापति में ड्यूटी करते वक्त दी गई तथा उसका फोटो भी मोबाइल पर शेयर किया गया।

हिमांशु ने भी इसकी सूचना पटोरी के आरपीएफ इंचार्ज राणा प्रताप सिंह एवं फूलेंद्र कुमार सिंह को दी। आरपीएफ इंचार्ज ने इसकी सूचना पुलिस थाना को देकर महिला दारोगा प्रिया कुमारी तथा अन्य महिला बल को बुलवाया। बाद में प्लेटफार्म नंबर- 2 से उस युवती को बरामद कर लिया गया और उसे चार बजे सुबह कोडरमा पुलिस को सौंप दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

4 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

10 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

10 घंटे ago