Bihar

बिहार में बदनाम हुई खाकी, किशोरी से रे’प की कोशिश में सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, जांच टीम गठित

बिहार में खाकी पर एक बार फिर से दाग लगा है. पुलिस के दामन पर दाग लगाने वाले आशिक मिजाज एसआई (सब इंस्पेक्टर) को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अफसर को किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर मीरगंज में तैनात था. पुलिस ने इस मामले में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं दूसरी तरफ एसपी आनंद कुमार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है साथ ही जांच के लिए मुख्यालय डीएसपी ज्योति कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है.

एफएसएल की टीम भी मामले की जांच के लिए बुलाई गयी है. बताया जाता है कि सब इंस्पेक्टर पहले कुचायकोट थाने में पदस्थापित था, इसके बाद हाल ही में उसका तबादला मीरगंज थाने में हो गया था. मीरगंज थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उन्होंने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की, इसके बाद गलत काम यानी रेप करने का भी प्रयास किया गया. इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि एसपी ने की है.

पीड़िता का कराया जा रहा मेडिकल जांच

पुलिस की ओर से पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. मेडिकल जांच के बाद रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल मेडिकल जांच रिपोर्ट के बारे में पुलिस अधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं.

घटना से शर्मसार हुई खाकी

जिस खाकी पर आबरू बचाने की जिम्मेदारी थी, उसी ने आबरू लूटने की कोशिश की. घटना से खाकी जहां शर्मसार हुई, वहीं पुलिस महकमे के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है. पीड़िता कौन थी, सब इंस्पेक्टर के झांसे में कैसे पहुंची, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

पीड़िता को चाहिए इंसाफ, लगाई गुहार

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी सब इंस्पेक्टर पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. बताया जाता है कि जब थाने में मामला दर्ज हुआ तो आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार हो गया. जिला मुख्यालय से आरोपी सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

59 मिनट ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

8 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

16 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

16 घंटे ago