Samastipur

बाजार से गायब हो चले गुलाबी नोट, ATM में भी नहीं मिल रहे 2 हजार के नोट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- लोगों के गुलाबी सपनों को सच करने वाला दो हजार के गुलाबी नोट ( Two Thousand Note) जितनी तेजी से आया उतनी ही तेजी से गायब हो चला है। शायद आपने भी इसे नोटिस किया होगा। समस्तीपुर में एटीएम (ATM) ने भी दो हजार रुपये के नोटों को उगलना बंद कर दिया है। नोट अपलोड करने वाली एजेंसियों की तरफ से ATM मशीनों में दो हजार के नोट नहीं रखे जा रहे हैं।

इस मुद्दे पर बैंक अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। माना जा रहा है कि कालाधनों की जमाखोरी को रोकने के लिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने दो हजार के नोटों को धीरे-धीरे प्रचलन से बाहर करने का मन बना लिया है। वैसे प्रचलन से दो हजार के नोटों के गायब होने से आम लोग खुश हैं। दो हजार के नोटों को बाजार में छोटे नोटों में बदलने में परेशानी होती थी।

नवंबर 2016 से प्रचलन में गुलाबी नोट :

बता दें कि कालाधन पर चोट के लिए वर्ष 2016 में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कालाधन को वापस लाने के लिए नोटबंदी की गई थी। उस दौर में जारी किए गए दो हजार रूपये के गुलाबी नोट बाजार से अब गायब हो गए हैं। चाहे बैंक का काउंटर हो या एटीएम, दो हजार के गुलाबी नोट अब विरले ही नजर आते हैं। बैंकों के एटीएम से अब दो हजार के नोट निकलते ही नहीं हैं। यह स्थिति पिछले कई माह से हो रही है।

बाजार में भी अब लेनदेन में दो हजार के नोट बहुत कम प्रयोग में दिख रहे हैं। जिस कारण अधिक्तर लोगों को बाजार में खरीदारी करने के लिए आसानी भी हो रही है। देखा जाता था कि सब्जी वाले या छोटे दुकानदारों से खरीदारी करने के बाद दो हजार का नोट देते थे, उस वक्त दो हजार रूपये के खुदरा के लिए काफी परेशानी होती थी।

दो से तीन वर्ष पूर्व दो हजार के नोट का फ्लो 15 से 30 फीसद था, अब 2-5 फीसदी :

दो से तीन वर्ष पूर्व तक दो हजार के नोट का फ्लो लेने-देन में 15 से 30 फीसद था। वह अब घटकर दो से पांच फीसद पर आ गया है। पांच सौ के नोट नकद लेने-देन इन दोनों ज्यादा उपयोग हो रहे हैं। किसी भी एटीएम से अब दो हजार के नोट नहीं निकलते हैं। बैंकों भी दो हजार के नोट अपने ग्राहकों को नहीं देते हैं।

रिजर्व बैंक ने बंद कर दी दो हजार के नोटों की छपाई :

साल 2016 नवम्बर माह में भारत सरकार ने कालाधन और जमाखोरी को देखते हुए नोटबंदी का ऐलान किया था। उस समय अधिकांश लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी थी। जिसके बाद दो हजार, पांच सौ और दो सौ के नये नोट चलन में लाए गए थे। बाजारों से गायब हो रहे दो हजार नोट के बारे में हाल ही में यूपी के उन्नाव के पूर्व नौसैनिक संदीप पांडेय ने सूचना के अधिकारी के तहत रिजर्व बैंक से जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण लिमिटेड के केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारी एस रवि कुमार ने बताया कि पिछले दो सालों से भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 2,000 के एक भी नोट नहीं छापे गये हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों से दो हजार के नोट की छपाई न होने से बजारों से नोट गायब हो रहे हैं। हालांकि इसका कारण नहीं बताया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

25 मिनट ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

43 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

1 घंटा ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

6 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

8 घंटे ago