Bihar

बिहार के इस गांव में महिला नहीं केवल पुरुषों के द्वारा किया जाता है छठ महाव्रत,जानें क्या है वजह

लोक आस्था का महापर्व छठ आज शुक्रवार से नहाय खाय के साथ हो गयी है. अमूमन आपने इस पावन त्योहार को महिला व्रतियों के द्वारा करते देखा होगा. इस वजह से इसे महिलाओं के द्वारा किया जाने वाला व्रत भी माना जाता है. लेकिन बिहार के बांका में एक ऐसा गांव है जहां केवल पुरुष ही छठ व्रत करते हैं.

पूर्वजों से चली आ रही है परंपरा

जिस गांव में केवल पुरुषों के द्वारा भगवान भास्कर और छठी मैया की आराधना की जाती है. वह बांका जिले के कटोरिया प्रखंड स्थित पिपराडीह गांव है. अमूमन महिलाओं के द्वारा निष्ठा पूर्वक इस त्योहार को पिपराडीह गांव में विधि-विधान के साथ केवल पुरुषों के द्वारा किया जाता है. पंचायत की आबादी लगभग 5000 है. जबकि गांव की आबादी लगभग 1000 है. गांव के लगभग प्रत्येक घर में पुरुष ही छठ व्रत करते हैं. ग्रामीणों के कहना है कि इसके बारे में उन्हें ज्यादा मालूम नहीं है. लेकिन वे केवल अपने पूर्वजों के परंपराओं का ही पालन करते आ रहे हैं.

गांव का होता है कल्याण

पिपराडीह गांव में एक भी महिला व्रती छठ व्रत नहीं करतीं हैं. जिन्हें किसी विशेष मन्नत से व्रत करना भी होता है. वे किसी अन्य गांव में जाकर मन्नत उतारती है. इस गांव में केवल पुरुषों के द्वारा छठ करने की पंरपरा चली आ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि यहां पुरुषों के द्वारा छठ व्रत किये जाने से उनका गांव धन-धान्य से सालों भर भरा रहता है. इसके उनकी हर मनोकामना भी पूरी होती है.

पुरुषों का सहयोग करती हैं महिलाएं

इस गांव में व्रत भले ही पुरुष करते हैं. लेकिन इस महाव्रत को पूरा करने में महिलाएं भरपूर सहयोग करती हैं. जैसे की नहाय खाय और खरना का प्रसाद महिलाओं के द्वारा ही तैयार किया जाता है. छठ का सूप से लेकर दौरा तक महिलायें सजाती है. गांव की महिलाये बताती है, उनको यह देखकर खुशी होती है कि गांव के लगभग हर घर के पुरुष पूरे विधि-विधान से छठ व्रत करते हैं.

कौन हैं छठी मैया?

गौरतलब है कि छठ महाव्रत अब केवल बिहार नहीं बल्कि इस पावन त्योहार का फैलाव देश-विदेशों में भी हो गया है. जहां बिहार के लोग जाकर बस गए हैं. मान्यता है कि ब्रह्मा की मानसपुत्री को षष्ठी देवी कहा जाता है. षष्ठी देवी को ही छठी मैया के नाम से जाना जाता है और उनकी पूजा की जाती है. धर्म के जानकार बताते हैं कि षष्ठी देवी को शिशुओं की देवी माना जाता है. ये देवी नि:संतानों को संतान देती हैं और सभी बालकों की रक्षा करती हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

7 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

7 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

7 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

8 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

16 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

23 घंटे ago