समस्तीपुर :- आइसा के कार्यकर्ता दस सूत्री मांगों को लेकर विश्वविद्यालय में कुलपति के समक्ष आमरण अनशन करेंगे। यह बातें सोमवार को समस्तीपुर कॉलेज इकाई सह संयोजक अनिल कुमार एवं गौतम कुमार के संचालन में प्रतिरोध सभा में जिला सचिव सुनील कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज में व्यापक रूप से अनियमितता व्याप्त है।
इस मुद्दे को हर स्तर पर उठाया गया है। बावजूद अब तक निदान नहीं हो सका है। अब आइसा आर पार की लड़ाई लड़ेगी। गलत नीति के तहत कॉलेज में काम हो रहा है। वरीयता को दरकिनार कर कॉलेज में मनोकूल विवि पदाधिकारी कार्य कर रहे है।
आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि छात्र संगठन आइसा छात्र हित में समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में व्याप्त शैक्षणिक प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ अब आइसा चरणबद्ध आंदोलन करेगी। 27 सितंबर 2022 से कुलपति के समक्ष विश्वविद्यालय मुख्यालय में 10 सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन किया जाएगा।
मौके पर दीपक यदुवंशी, धीरज कुमार, मुन्ना कुमार, प्रशांत कुमार, आनंद कुमार, सुजाता कुमारी, निक्की कुमारी, शिखा कुमारी, मनीषा कुमारी, रानी कुमारी, विभा कुमारी, त्रिलोकी सदा, कन्हैया कुमार, मिता कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी, विमल कुमारी, नीलम कुमारी, सबा परवीन, पूनम कुमारी, श्वेता कुमारी, शिवानी प्रिया, रोहित आनंद, राजीव कुमार, निशा कुमारी, नेहा कुमारी, नूरेशाहीन सहित अन्य मौजूद थे।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…