Bihar

बिहार में गाड़ियों के रफ्तार पर लगेगी लगाम, स्पीड रडार गन का होगा इस्तेमाल, अध्ययन करने यूपी जा रही टीम

सड़क हादसों में कमी लाने के लिये बिहार पुलिस तेज गति पर अंकुश लगाने जा रही है. इस के लिये पुलिस द्वारा स्पीड रडार गन की मदद ली जानी है. इसकी शुरुआत राज्य से गुजर रहे पांच राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाकर की जायेगी. धीमे- धीमे कर सभी प्रमुख मार्ग पर स्पीड गन स्थापित कर दी जायेंगी. बिहार में इन पांच हाइवे पर 1400 किलोमीटर में 114 हॉट स्पॉट हैं. यहां राज्य में कुल हादसों में 50 फीसद हादसे इन्हीं स्थानों पर होते हैं.

अध्ययन करने यूपी जा रही टीम

तेलंगाना की प्रणाली का अध्ययन करने के बाद अधिकारियों की टीम अब यूपी में जा रही है. यहां यमुना एक्सप्रेस वे पर लगे सिस्टम का तकनीकी अध्ययन किया जायेगा. ट्रैफिक के अलावा सड़क निर्माण विभाग, परिवहन और बेल्ट्रॉन के अधिकारी भी इस टीम में शामिल है. स्पीड रडार गन निर्धारित गति से अधिक तेज चलने वाले वाहनों को नम्बर प्लेट के साथ फोटो खींच लेती है. इसके बाद वाहन मालिक को स्वत: चालान चला जाता है. इस सुविधा की शुरुआत के बाद तेज गति पर नियंत्रण लगेगा और सड़क हादसों में कमी आएगी.

इन हाइवे से होगी शुरुआत

एनएच 2 कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद व गया,

एनएच 28 बेगूसराय, मुजफ्फरपुर व गोपालगंज

एनएच 30 पटना – भोजपुर

एनएच – 31 नवादा, बिहारशरीफ, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया व किशनगंज

एनएच 57 मुजफ्फरपुर, दरभंगा, अररिया व पूर्णिया

सड़क हादसों में 18,936 पैदल यात्रियों की मौत

पैदल यात्रियों की सबसे अधिक जान बिहार की सड़कों पर जा रही है. एनसीआरबी की ताजा आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 के दौरान हुए सड़क हादसों में कुल 18 हजार 936 पैदल यात्रियों की मौत हुई, जिनमें से सबसे अधिक 2 हजार 796 लोगों की मौत अकेले बिहार में हुई. यह आकंड़ा कुल मौतों का 14.8 प्रतिशत है. ऐसे में अगर सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों के रफ्तार में कमी आएगी तो ये आकड़े घाट सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

3 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago