समस्तीपुर :- गुस्सा इतनी खराब चीज है कि उसके सामने वर्षों की बनी-बनाई चीजें बर्बाद हो जाती हैं। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर में रहने वाले एक व्यवसायी के परिवार के साथ बुधवार को ऐसा ही हुआ है। बुधवार की सुबह पति-पत्नी के झगड़ेे ने ऐसा रूप लिया कि पूरा परिवार ही बिखर गया है।
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिट गांव के रहने वाले व्यवसायी राजेश्वरी प्रसाद सिंह के पुत्र राजेश प्रकाश उर्फ नीशू सिंह (48) ने बेगूसराय जिले की सीमा में जाकर बुधवार की सुबह आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी पत्नी से विवाद के बाद आपा खो दिया। नतीजा है कि महज कुछ घंटों में ही पूरा परिवार खत्म हो गया। उनका दो-दो पेट्रोल पंप सहित अन्य कई तरह का कारोबार है।
नीशू सिंह ने बुधवार को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी अनामिका देवी (42) को धारदार हथियार से मार डाला। उनकी पत्नी कैंसर से पीड़ित थीं। नीशू सिंह मूलत: समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिट गांव के रहने वाले थे।
बछवाड़ा-हाजीपुर रेल खंड पर सुरो गांव के सामने अप रेल लाइन पर पोल संख्या 198/14 – 15 के बीच मालगाड़ी से कटकर उन्होंने खुदकुशी कर ली। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के ग्रामीणों ने बताया कि नीशू सिंह पेट्रोल पंप समेत अन्य कारोबार करते थे। बुधवार की सुबह अचानक कैंसर पीड़ित पत्नी से विवाद के पश्चात धारदार हथियार से पत्नी के गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।
अपनी जान देने से पहले अंकित ने अपने पुत्र, पुत्री व मां पर जानलेवा हमला कर उन्हें भी गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया। वह खून से लथपथ कपड़े में ही सुरो गांव के समीप पहुंचे और रेलवे लाइन पर मालगाड़ी से कटकर जान दे दी।
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…