Samastipur

समस्तीपुर: कट्टा व कारतूस के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने धर-दबोचा, अपराध की रच रहे थे साजिश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [रत्न शंकर भारद्वाज] :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर गांव के पास पुलिस ने अपराध की साजिश रचते दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा व 18 जिंदा गोली बरामद की गई है।

दोनों बदमाश की पहचान सीमावर्ती बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चमथा गांव के शंकर राय के पुत्र अशोक राय व जोखन राय के पुत्र धनु राय के रूप में की गई है।

मामले को लेकर दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाजीतपुर बढमोतर गांव के पास दो युवक अपराध की साजिश रच रहे हैं। जिस पर पुलिस की गश्ती दल को वहां भेजा गया। पुलिस टीम को देख दोनों बदमाश भागने लगे तो पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से हथियार व गोली मिली। पुलिस ने बदमाशों के पास से अपाचे बाइक भी बरामद की है जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है कि बाइक कहीं चोरी की तो नहीं है अथवा लूट मामले का तो नहीं है। दोनों युवकों के आपराधिक इतिहास के बारे में भी बेगूसराय पुलिस से जानकारी ली जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

2 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

14 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

15 घंटे ago