समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर कोदरिया गांव में रविवार मध्य रात्रि बदमाशों ने टावर कंपनी में कार्य करने वाले एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। युवक को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर किया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। युवक को पेट में एक गोली लगी है।
बदमाशों की संख्या 3 बताई गई है जो एक बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश उसी बाइक से फरार हो गए। युवक की पहचान गांव के बालो पासवान के पुत्र नीरज कुमार उर्फ सनातन 21 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी अनुसार रात करीब 12:30 बजे नीरज अपने घर पर सोया हुआ था। वह 3 दिन पूर्व ही प्रदेश से लौटा है। नीरज एक टावर कंपनी में कार्य करता है। बताया गया है कि उसका घर गांव से थोड़ा अलग सुनसान जगह पर है। रात उसने अपने घर की ओर तीन युवक को आता हुआ देखा। जख्मी युवक ने बताया कि उसने तीनों बदमाशों को टोका कि तुम लोग कहां जा रहे हो। इसी पर एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश पुनः वापस उसी बाइक से फरार हो गए।
गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने घायल युवक को तत्काल पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार युवक के पेट में गोली फंसी हुई है इसलिए उसे डीएमसीएच भेजा गया है ताकि बेहतर ऑपरेशन हो सके। उधर विभूतिपुर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…