Samastipur

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समस्तीपुर में सम्मानित किए गए वरिष्ठ भाजपाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर रविवार को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसको लेकर जिला कार्यालय में भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवल किशोर झा की अध्यक्षता व हरे राम चौधरी के संचालन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता को श्री राम मंदिर अयोध्या की ओर से जय श्री राम का थैला और पट्टा से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर व 2 सांसदों की पार्टी से 303 सांसदों वाली पार्टी बनने तक का सभी श्रेय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जाता है। आपने धोती को झंडा बनाकर, दीप जलाकर अपने परिश्रम की पराकाष्ठा से पार्टी को सिंचित करने का काम किया है। वहीं जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि आज हम आपके आशीर्वाद से जिला भाजपा को और ऊंचाई पर ले जाने को संकल्पित है।

मौके पर जिला संघ चालक राम लगन, विप डॉ. तरुण कुमार चौधरी, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, विप हरि सहनी, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, जय कृष्ण झा, प्रो. विजय कुमार शर्मा जी, शशिकांत आंनद, रूप नारायण झा जी, श्री राम नारायण सिंह, डॉ. कुमार सौरभ, विमला सिंह सहित वरिष्ठ भाजपाई मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

9 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

10 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

15 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

23 घंटे ago