Samastipur

विभूतिपुर में नवविवाहिता के फंदे से लटके मिले श’व मामले में पति, सास समेत पांच पर ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर में बीते दिन विवाहिता का शव पंखे से लगे फंदे में लटका मिला था। मामले को लेकर आलमपुर वार्ड संख्या-10 निवासी चंद्रप्रकाश महतो की पत्नी व मृतिका कामिनी कुमारी की मां गायत्री देवी ने थाना में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें मृतका की सास मरनी देवी, ससुर पप्पू झा, पति राम बाबू झा, भैंसुर अभिषेक झा और गोतनी अंजली झा को नामजद किया है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसकी पुत्री कामनी पिछले कुछ माह पूर्व राम बाबू झा के साथ प्रेम विवाह शादी की थी। बाद में 5 लाख रुपये दहेज की मांग होने पर 23 सितंबर को अपने दामाद रामबाबू झा को बुलाकर कहा कि हम 5 लाख दहेज देने में असमर्थ हैं। इसके वह बोला कि हम आपकी पुत्री को नहीं रखेंगे और जान से मार देने की धमकी दी।

उस वक्त गायत्री देवी, उसके पति चंद्रप्रकाश महतो, ससुर राजेंद्र महतो भी थे। इसके बाद आरोपित उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज कर प्रताड़ित करने लगे। वहीं 25 सितंबर की सुबह करीब 10:00 बजे सूचना मिली कि उसकी पुत्री कामिनी कुमारी की हत्या हो गई है। सूचना के बाद वह माधोपुर गांव स्थित अपने घर गई तो देखा कि उसकी पुत्री के गले में फंदा लगाकर छत पंखा से लटका दिया गया है। इधर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

3 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

3 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

4 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

4 घंटे ago