समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर में बीती रात हुए गोलीकांड के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ के वासुदेवपुर अखाड़ा चौक के पास सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया है। आक्रोशित ग्रामीण अपराधियों के गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने सहित अपराध पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बीती रात मोटरसाइकिल के झगड़े में हुए बीच बचाव करने को लेकर बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसका इलाज जारी है।
मृतक की पहचान शिवनंदनपुर गांव के रीतलाल चौधरी के पुत्र रंजीत कुमार चौधरी (40 वर्ष) के रूप में हुई थी। वहीं जख्मी युवक की पहचान वासुदेवपुर गोपालपुर निवासी सुनील पासवान के रूप में हुई है। जख्मी के गले में गोली फंसने की बात कही गयी है। समस्तीपुर सदर अस्पताल से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…