समस्तीपुर/विभूतिपुर :- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया गांव में रविवार मध्य रात्रि बदमाशों की गोली से घायल टावर कंपनी में कार्य करने वाले युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक की बालो पासवान के 21 वर्षीय पुत्र टावर कर्मी नीरज कुमार उर्फ सनातन कुमार के रूप में की गई है। डीएमसीएच में टावर कर्मी की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया गया है कि रविवार मध्य रात्रि तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने युवक को पेट में गोली मार दी थी। बदमाशों की संख्या 3 बताई गई है जो एक बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश उसी बाइक से फरार हो गए। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने घायल युवक को तत्काल पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे सदर अस्पताल भेजा गया।
सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि मृतक कुछ दिनों पूर्व ही प्रदेश से लौटा है। नीरज एक टावर कंपनी में कार्य करता था। बताया गया है कि उसका घर गांव से थोड़ा अलग सुनसान जगह पर है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों का पता करने में जुटी है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को सोशल मीडिया के जरिए चुनौती…
बिहार के बेगूसराय में जिले में शनिवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई…
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…