Samastipur

समस्तीपुर: दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बदमाशों ने 5 लाख 51 हजार रुपए लूटे, एक ही बाइक पर सवार थे तीन बदमाश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदयाल चौक के पास दिनदहाड़े शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 5 लाख 51 हजार रुपया हथियार के बल पर लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पिस्टल चमकाता हुआ पूरब दिशा की ओर फरार हो गया। बदमाशों की संख्या तीन बताई गई है, जो एक अपाची बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी प्रशांत कुमार दोपहर करीब 2:00 बजे कंपनी का पैसा भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जमा करने के लिए जैसे ही कार्यालय के नीचे उतरे, पहले से गेट पर घात लगाए तीन बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी। इस दौरान बदमाशों ने रुपए से भरा बैग छीन लिया।

घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने सभी पर पिस्टल तान दी। जिससे डरकर लोग वहीं रूक गए। जिसका फायदा उठाकर बदमाश भाग निकले। बाद में लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी हृदय कांत ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, जिले की सीमाओं को सील कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। बदमाशों के पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago