viral

टॉयलेट साफ करते दिखे BJP सांसद, ग्लव्स-ब्रश नहीं मिला तो हाथ से कर दी सफाई…Video हो रहा वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मध्य प्रदेश रीवा लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद जनार्दन मिश्रा अपने अनोखे अंदाज और लीग से हटकर काम के चलते सुर्खियों बने रहते हैं। लेकिन इस बार उनका एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो हैरान करने वाला है। जिस देख कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ कमेंट्स करते हुए निशाना साध रहे हैं। दरअसल, सांसद महोदय इस वीडियो में एक गंदे टॉयलेट को साफ करते नजर आ रहे हैं।

टॉयलेट गंदा देख खुद करने लगे सफाई

दरअसल सांसद जनार्दन मिश्रा गुरूवार को अपने रीवा जिले के मऊगंज में स्थित खटखरी एक स्कूल में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन रखा था। कार्यक्रम होने के बाद सांसद अचानक स्कूल की टॉयलेट का निरीक्षण करने लगे। इस दौरान उनको इन टॉयलेट में गंदगी नजर आई। पहले तो उन्होंने वहां पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके बाद वह खुद उसकी सफाई हाथ से करने लगे।

पीएम मोदी से लेकर सीएम शिवराज को वीडियो में किया टैग

बता दें कि टॉयलेट की सफाई करने के 45 सेकंड के इस वीडियो जनार्दन मिश्रा खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया हुआ है। उन्होंने इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा को टैग करते हुए वीडियो ट्वीट किया है। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं सांसद

आपको बता दें रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा इससे पहले भी शौचालयों की सफाई और मलिन बस्तियों में स्वयं फावड़ा लेकर नालों की सफाई करते नजर आ चुके हैं। वह सफाई कर स्वच्छता का संदेश दे चुके हैं। 2014 में बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था। जिसके चलते उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

कौन हैं सांसद जनार्दन..जिनकी तारीफ कर चुके हैं मोदी

सांसद मिश्रा ने अपने लोकसभा क्षेत्र रीवा में स्वच्छता के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने का काम किया है। उनके काम की प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। 2019 में रीवा के आईएएस नगर निगम आयुक्त सभाजीत यादव को जिंदा गाड़ने की धमकी देकर चर्चा में आए थे। वह कोरोना काल में लोगों की मदद करते हुए भी नजर आए थे। इतना ही नहीं उन्होंने घर-घर जाकर गरीबों को राशन और मास्क बांटे थे। इतना ही नहीं उन्होंने 2020 घर में बैठकर मास्क बनाने का काम शुरू किया था। सांसद जी की इस पहल को सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

7 मिनट ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

18 मिनट ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

52 मिनट ago

MLA जनता चुनती है, लेकिन MLC कैसे बनते हैं? चुनाव का पूरा गणित समझिए…

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…

1 घंटा ago

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

6 घंटे ago