Samastipur

सिंघिया में पूर्व उपसरपंच हत्याकांड मामले को लेकर घटनास्थल पर पहुंची तीन सदस्यीय फॉरेसिंक की टीम, घंटों तक की जांच

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड कार्यालय के पीछे दिनदहाड़े पूर्व उप सरपंच हीरा सिंह की गला रेत कर हत्या के मामले में बुधवार को फॉरेंसिक विभाग की तीन सदस्यी टीम घटना स्थल पर पहुंच कर घटना से जुड़ा सैंपल संग्रह किया। हालांकि इस दौरान टीम के सदस्यों मीडिया से दूरी बना कर रखा।

टीम के सदस्य करीब दो घंटे तक मौके पर रहकर खून से सनी मिट्‌टी के अलावा मौके से खून से सने गमछा, पैट बरामद किया है। माना जा रहा है कि उक्त पैंट व गमछा बदमाश का है। फॉरेंसिंक टीम के साथ सिंघिया थाना प्रभारी भूवन कुमार भी साथ-साथ थे।

उधर, रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस हत्याकांड मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कांड में जांच के कई विन्दु मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फॉरेंसिंब रिपोर्ट भी खुलासे में मदद करेगी।

गौरतलब हो कि मंंगलवार को दिनदहाड़े प्रखंड कार्यालय के पीछे बिजली कार्यालय जाने वाली सड़क पर पूर्व उपसरपंच की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। उनका शव दिन के करीब ढाई बजे मिला था। बताया गया है कि उनकी पत्नी सुनीता देवी आंगनबाड़ी सेविका है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

6 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

15 घंटे ago